चारपाई पर सो रहे युवक की डंपर से कुचलकर मौत
सोनभद्र, मई 29 -- घोरावल, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के घोरावल नगर के वार्ड 10 में गुरुवार की रात डंपर से कुचलकर चारपाई पर सो रहे युवक की मौत हो गई। वह अपने घर के बाहर चारपाई बिछाकर सो रहा था। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घोरावल नगर के वार्ड 10 में गुरुवार की रात एक डंपर बालू लादकर पहुंचा। डंपर चालक वार्ड में ही बालू गिराने के बाद तेजी से निकलने लगा। तेज गति से डंपर लेकर जा रहे चालक ने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे 27 वर्षीय सिकंदर पुत्र पप्पू सोनकर को कुचल दिया। इससे सिकंदर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुटते देख चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने घटना की जानकारी घोरावल पुलिस को दी। सूचना मिलते ही घोरावल पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.