संभल, मार्च 19 -- असमोली थाना क्षेत्र के गांव असगरीपुर में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते चारपाई पर सो रहे ग्रामीण पर उसके ही छोटे भाई ने दो साथियों के साथ मिलकर डीजल डालकर आग लगा दी। गंभीर रूप से झुलसे ग्रामीण का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने नामजद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गांव असगरीपुर निवासी आरिफ सोमवार रात अपने घेर में चारपाई पर सा रहा था। पुरानी रंजिश के चलते उसके छोटे भाई युसूफ ने अपने दो साथियों के साथ पहुंचकर चारपाई पर डीजल उड़ेलकर आग लगा दी थी, जिससे आरिफर गंभीर रूप से झुलस गए थे। जिनका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है, जहां हालत नाजुक बनी हुई है। सीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने नामजद आरोपी युसूफ को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.