चारपाई पर सोते समय अधेड़ की नृशंस हत्या, खून से लथपथ मिला शव
प्रयागराज, जून 1 -- करमा (प्रयागराज), हिन्दुस्तान संवाद घूरपुर थाने की करमा चौकी क्षेत्र के चकिया गांव में रविवार रात एक अधेड़ की धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दी गई। रात में ही परिजनों को जानकारी हुई, तो खलबली मच गई। घटनास्थल पर एसीपी समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने पड़ोसी परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस पूछताछ के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
हत्या का कारण चकिया निवासी 55 वर्षीय तिलकधारी भारतीया खेतीबाड़ी करते थे। आरोप है कि तिलकधारी के छोटे भाई अर्जुन भारतीया के बेटे शिवम भारतीया का पड़ोस के एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पंद्रह दिन पहले दोनों बिना किसी को कुछ बताए भाग गए। युवती के परिजनों ने धमकाना शुरू किया और दोनों को ढूढ़कर लाने का दबाव बनाने लगे। इस बीच पता चला कि दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.