मिर्जापुर, सितम्बर 28 -- पटेहरा, हिन्दुस्तान संवाद। संतनगर थाना क्षेत्र के खनवर दुबार में रविवार की रात घर में चारपाई पर सोई बालिका की सर्पदंश से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटनाक्रम क्षेत्र के खनवर दुबार गांव निवासी रामजतन पटेल की नौ वर्षीय पुत्री श्रद्धा अपनी बड़ी बहन गुंजा के साथ रविवार की देर शाम भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई। वह चारपाई पर सोई थी। उसी दौरान बालिका को सर्प ने डस लिया। चीख पुकार सुनकर परिजनों की नींद खुली। बालिका ने घरवालों को बताया, तभी परिजनों ने देखा कि सांप दीवार पर चढ़ रहा था। लाठी-डंडे से सांप को मार डाला।

इलाज का प्रयास परिजन श्रद्धा को लेकर आनन-फानन में पटेहरा गांव झाड़ फूंक कराने लेकर चले गए। यहां सुधार न होने...