चारपाई पर बैठे किसान को लोडर से रौंदकर मार डाला, परिवार के 6 सदस्य भी घायल
नई दिल्ली, सितम्बर 30 -- यूपी के लखनऊ में मलिहाबाद कसमंडी कला के कुम्हारन टोला में नशे में धुत लोडर चालक फरजान ने 55 वर्षीय किसान श्यामलाल कुचलकर मार डाला। वहीं, लोडर की चपेट में आने से परिवार के छह सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। आरोप है कि घटना से चंद मिनट पहले फरजान का श्यामलाल से विवाद हुआ था। वह धमकी देकर गया और लोडर लेकर लौटा। तेज रफ्तार लोडर से टक्कर मार कर श्यामलाल को मार डाला। हत्याकांड से आक्रोशित हिंदू संगठनों ने चौकी के पास शव रखकर सड़क जाम कर घंटों हंगामा किया। बवाल की सूचना पर पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारीजनों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पुलिस ने आरोपी फरजान उसके डॉक्टर भाई समेत तीन के खिलाफ हत्या, साजिश समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने फरजान को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.