शाहजहांपुर, जुलाई 1 -- बंडा। मनरेगा से बनी सड़क पर चारपाई डालकर बैठने को लेकर हुए विवाद में युवक के साथ मारपीट कर 36 हजार रुपये और मोटरसाइकिल छीन लेने का आरोप लगाया गया है। पीड़ित ने घटना के आठ दिन बाद भी कार्रवाई न होने पर क्षेत्राधिकारी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। थाना बंडा क्षेत्र के गांव ररुआ निवासी पप्पू वर्मा ने बताया कि 21 जून को वह मनरेगा से बनी सड़क पर चारपाई डालकर बैठा था। इसी दौरान गांव का एक युवक वहां पहुंचा और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने तीन अन्य लोगों को बुला लिया। आरोप है कि चारों ने मिलकर मारपीट की, जेब में रखे 36 हजार रुपये और मोटरसाइकिल छीन ली। पीड़ित का कहना है कि घटना वाले दिन ही थाने में शिकायत दी थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्राधिकारी पुवायां प्रवीण मलिक ने बताया कि मामले की जांच कराई जाए...