एटा, मार्च 5 -- मायके में रह रही महिला का शव चारपाई पर पड़ा मिला। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। एक साल से महिला मायके में रह रही थी। थाना मिरहची के गांव हिम्मतनगर बझेरा निवासी संगीता (22) पुत्री सोनपाल की शादी दो साल पहले जलेसर निवासी नीरज के साथ की थी। बताया जा रहा है कि एक साल पहले मायके आ गई। इसके बाद से वह ससुराल नहीं गई। गुरुवार दोपहर को मिरहची पुलिस सूचना पर गांव में पहुंची। चारपाई पर महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम गृह भेजा है। महिला की मौत को लेकर कारण स्पष्ट नहीं है साथ ही घरवालों का कोई आरोप भी नहीं है। एसओ नीतू वर्मा का कहना है कि पुलिस को शव चारपाई पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। हा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.