रांची, मई 19 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र के रिंग रोड में स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार को जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गयी। घटना मंगलवार दोपहर की है। मृतक का नाम प्रकाश उरांव और वह डहुटोली के रहने वाला था। बताया जा रहा है कि प्रकाश अपनी स्कूटी से रिंग रोड की ओर से गुजर रहा था। इसी दौरान महुआ टोली चौक के पास सामने से आ रहे स्कार्पियो ने स्कूटी में सामने से जोरदार धक्का मार दिया। इस घटना में प्रकाश बुरी तरह से जख्मी हो गया। आसपास मौजूद लोग घायल प्रकाश को एक अस्पताल ले गए, जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद विधानसभा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...