सीतामढ़ी, नवम्बर 23 -- बथनाहा। सहियारा पुलिस द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर एक चारपहिया वाहन से 270 लीटर नेपाली देसी शराब बरामद किया गया है। सहियारा थाना क्षेत्र के शीतलपट्टी चौक के पास छापेमारी कर शराब की इस बड़ी खेप के साथ एक धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया गया है। थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के गिरमिशानी गांव निवासी रोशन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से वाहन व शराब को जब्त करते हुए धंधेबाज को न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.