भागलपुर, मार्च 11 -- थाना क्षेत्र के तिलकपुर के समीप एक चारपहिया के पोल में टकराने से उसपर बैठे असरगंज निवासी अनीष कुमार घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए उनके सहयोगी द्वारा रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां से उसे भागलपुर रेफर कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस वाहन को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। जबकि कोलगामा मस्जिद के समीप टोटो पर चढ़ने के दौरान टोटो पलटने से मां-बेटी घायल हो गई। घायल फरीदा खातून एवं छह माह की बच्ची का रेफरल अस्पताल में इलाज हुआ। इधर, चिकित्सक ने बताया कि सस्पेक्टेड प्वाइजनिंग मामले में शंकर दास को मायागंज रेफर किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.