सीतामढ़ी, अप्रैल 24 -- पुपरी। निर्माणाधीन फोरलेन पर गुरुवार को सिंगियाही मोड़ के समीप चार पहिया वाहन के ठोकर से बाइक सवार जख्मी हो गए। जख्मी बाइक सवार चोरौत के गौरीशंकर साह के पुत्र चुनचुन कुमार को इलाज के लिए पीएचसी पुपरी में भर्ती कराया गया है। चिकित्सक के द्वारा जख्मी बाइक सवार को सीटी स्कैन के लिए सदर अस्पताल सीतामढ़ी रेफर कर दिया है। जख्मी चुनचुन कुमार ने बताया कि चार पहिया वाहन और वह स्वयं एक ही दिशा से आ रहे थे। चार पहिया वाहन चालक ने अचानक गाड़ी को मोड़ दिया। इस वजह से उसे ठोकर लगा है। जख्मी ने बताया कि 112 डायल पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया है।किंतु यह भी पढ़ें- ऑटो की ठोकर से बाइक सवार घायल सबसे दुःखद पहलू यह है कि चार पहिया वाहन चालक से घटना के बाद दस हजार रुपए पुलिस मैनेज के नाम पर ली गई है। जख्मी चुनचुन ने उक्त मामले की जांच करने...