चारपहिया वाहन की ठोकर से बाइक चालक घायल
मधेपुरा, मई 6 -- कुमारखंड। प्रखंड क्षेत्र में सुखासन मोड़ के समीप स्टेट हाइवे 91 पर एक चारपहिया वाहन की ठोकर से बाइक चालक घायल हो गया। बताया गया कि रहटा वार्ड एक सोनापुर गांव निवासी युवक रामप्रवेश कुमार महतो बाइक से कुमारखंड ब्लॉक जा रहा था। सुखासन मोड़ के पास सामने से जा रहे चारपहिया वाहन से बाइक में ठोकर लग गयी। इस हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। अज्ञात वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.