कौशाम्बी, जनवरी 4 -- प्रतापगढ़ जनपद के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गुलनार पुरैनी गांव का पप्पू पुत्र मंहगू राम रविवार दोपहर पड़ोस में रहने वाले अपने साथी राज करन पुत्र राम खेलावन के साथ बाइक से रिश्तेदारी में सैनी के चौरा गांव जा रहा था। दिलावलपुर गांव के नजदीक नहर के पास विपरीत दिशा से आए चार पहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में पप्पू को गंभीर चोटें आई हैं। उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जबकि, उसके साथी को मलहम-पट्टी के बाद डॉक्टरों ने डिस्चार्ज कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.