लखीमपुरखीरी, फरवरी 11 -- मंगलवार शाम कस्बे की सिंगाही-निघासन रोड पर एक चारपहिया वाहन ने बाइक सवारों को सामने से टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक और उसका साथी जख्मी हो गए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी पहुंचाया। वहां से एक को जिला अस्पताल भेज दिया गया। मंगलवार सुबह तिकुनियां कोतवाली के बरसोला कलां गांव का किशोर कुमार सुथना बरसोला निवासी अपने दोस्त सूरज को साथ लेकर निघासन कोतवाली के मूड़ा बुजुर्ग गांव गया था। वहां से वापसी में शाम करीब छह बजे जब वे सिंगाही-निघासन रोड पर कस्बे के एचपी पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी सामने से आ रही अज्ञात चारपहिया गाड़ी ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार सड़क से दूर जा गिरे। हादसे में बाइक चला रहे किशोर का पैर टूट गया और उसका साथी सूरज घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे पुलिसवालों और राहगीरों ने दोनों को एंबुलेंस से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.