छपरा, मार्च 26 -- ग्रामीणों ने सतजोड़ा-लखनपुर मार्ग को कुछ देर के लिए किया जाम मृत युवक मुरलीमठ गांव निवासी बताया गया पानापुर, एक संवाददाता। सतजोड़ा-लखनपुर मार्ग पर मुरलीमठ गांव के समीप बुधवार की सुबह चारपहिया वाहन के धक्के से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी। मृत युवक मुरलीमठ गांव निवासी हरिनारायण गिरि का 35 वर्षीय पुत्र राजू गिरि बताया जाता है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि राजू गिरि बुधवार की सुबह करीब दस बजे अपने घर से बाइक पर सवार होकर लखनपुर बाजार जा रहा था। ग्रामीण सड़क पार कर वह जैसे ही सतजोड़ा-लखनपुर मुख्य मार्ग पर आया कि वैसे ही सतजोड़ा की तरफ से आ रहे चारपहिया वाहन ने उसे धक्का मार दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण एवं परिजन मौके पर पहुँचे। परिजन उसे इला...