चारपहिया की टक्कर से बुजुर्ग घायल, ठेला और कार क्षतिग्रस्त
गोरखपुर, जून 16 -- गुलरिहा, हिन्दुस्तान संवाद। गुलरिहा थाना क्षेत्र के सरैया पेट्रोल पंप के पास मंगलवार शाम चारपहिया चालक की लापरवाही से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उसका ठेला भी क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि मौके पर खड़ी एक कार को भी नुकसान पहुंचा है। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, क्षेत्र के परसिया निवासी संतोष प्रजापति का आरोप है कि उनके पिता सीताराम प्रजापति मंगलवार शाम करीब 6:30 बजे लकड़ी का ठेला लेकर सरैया पेट्रोल पंप के पास जा रहे थे। इसी दौरान वाहन संख्या यूपी 53 एचटी 5226 का चालक लापरवाही पूर्वक गाड़ी बैक कर रहा था। जिसने सीताराम प्रजापति को टक्कर मार दी, जिससे उनके पैर में गंभीर चोट आई और उनका ठेला टूट गया। यह भी आरोप है कि उक्त वाहन ने एक कार संख्या यूपी 5...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.