किशनगंज, अप्रैल 14 -- ठाकुरगंज। मंगलवार की देर शाम ठाकुरगंज बस पड़ाव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक अनियंत्रित चार पहिया वाहन भीड़ भरे परिसर में घुस गया। घटना में बस पड़ाव स्थित एक पक्का मकान क्षतिग्रस्त हो गया, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वाहन तेज रफ्तार और लापरवाही से चलाया जा रहा था, जिससे चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे बस पड़ाव में जा घुसा। हादसे के बाद मौके पर भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। सूचना मिलते ही ठाकुरगंज पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, ठाकुरगंज में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- अलीगढ़ मार्ग पर पेड़ से टकराई कार, प्रधानाध्यापक समेत 2 घायल प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर होने पर घायल को बेहतर इलाज के लिए किशनगंज सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.