चारधाम व हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सरकार की प्राथमिकता,
काशीपुर, जून 24 -- बाजपुर, संवाददाता। उत्तराखंड राज्य किसान आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नामधारी ने बुधवार को प्रेस वार्ता में कर्णप्रयाग और नगरासू में सामने आई घटनाओं के संबंध में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कार्यशैली की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार सभी पक्षों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और सरकार पूरे मामले पर गंभीरता से नजर बनाए हुए है। नामधारी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चारधाम एवं हेमकुंड साहिब यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आस्था, संस्कृति और प्रकृति की पावन धरोहर है तथा देवभूमि सदैव देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं का स्वागत करती रही है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.