चारधाम रूट पर बड़ा हादसा, गाजियाबाद से बदरीनाथ जा रहा वाहन पलटा; महिला यात्री की मौत
चमोली, जून 5 -- उत्तराखंड के चमोली जिले में शुक्रवार तड़के बड़ा सड़क हादसा हो गया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) के पास गाजियाबाद से बदरीनाथ जा रहा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला यात्री की मौत हो गई, जबकि 16 अन्य यात्री घायल हो गए। हादसा शुक्रवार सुबह उस समय हुआ, जब श्रद्धालुओं से भरा टेंपो ट्रैवलर बदरीनाथ धाम की ओर जा रहा था। पुलिस के मुताबिक, पैनी के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और टेंपो ट्रैवलर सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। यह भी पढ़ें- अग्निवीर योजना खत्म करके रहेंगे; राहुल ने अंकिता भंडारी के माता-पिता से की बातवाहन में कुल 18 थे सवार सूचना मिलने पर पुलिस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंचे। घायलों को वाहन से बाहर निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.