रिषिकेष, मई 28 -- चारधाम यात्रा को लेकर यात्रियों में जबरदस्त उत्साह है, लेकिन ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था बनाने में प्रशासन को पसीने छूट रहे हैं। ऐसे में रोजाना यात्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच नोकझोंक हो रही है। चारधाम यात्रा के लिये गुरुवार को भी यात्रियों को पंजीकरण कराने में परेशानी झेलनी पड़ी। पंजीकरण कराने के लिए यात्रियों को तीन से चार घंटे तक लाइन में खड़ा रहने पड़ा। इस दौरान कई बार यात्रियों में आपस में ही टकराव हो रहा है। यात्रियों का कहना है कि पंजीकरण कराने की व्यवस्था में सुधार होना चाहिए। यातायात कंपनी के निवर्तमान अध्यक्ष मनोज ध्यानी का कहना है कि ऑनलाइन पंजीकरण 70 प्रतिशत से अधिक होने के कारण ऑफलाइन पंजीकरण 30 प्रतिशत से कम हो रहे हैं, जिसके चलते दिक्कत आ रही है। जबकि प्रशासन बीते कई वर्षों से 60 प्रतिशत ऑनलाइन और ...