चारधाम यात्रा से पहले हरकी पैड़ी पर मां गंगा का पूजन, व्यवस्थाओं को दिया अंतिम रूप
हरिद्वार, अप्रैल 18 -- चारधाम के सफल संचालन और श्रद्धालुओं की मंगलमय यात्रा की कामना के लिए शनिवार को हरिद्वार स्थित हरकी पैड़ी पर विशेष गंगा पूजन किया गया। गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडे और आईजी राजीव स्वरूप ने विधि-विधान से मां गंगा की पूजा-अर्चना कर प्रदेश में यात्रा के सुचारु संचालन की प्रार्थना की। यात्रा शुरू होने से पहले प्रशासन ने व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए रजिस्ट्रेशन, सुरक्षा, ट्रैफिक और भीड़ प्रबंधन को लेकर अधिकारियों ने समीक्षा की। यात्रा मार्गों और प्रमुख पड़ाव स्थलों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- हरिद्वार से चारधाम यात्रा का आगाज, श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि श्रद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.