चारधाम यात्रा से पहले सीवरेज कार्य निपटाने के सख्त निर्देश
देहरादून, अप्रैल 1 -- हरिद्वार। चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार शहर की सड़कों को दुरुस्त और व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। जिलाधिकारी ने नगर क्षेत्र में चल रहे सीवरेज निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार पर नाराजगी जताई। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी कार्य हर हाल में यात्रा शुरू होने से पहले पूरे किए जाएं, ताकि श्रद्धालुओं, व्यापारियों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। राज्य अतिथि गृह में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों और कार्यदायी संस्था को कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता होनी चाहिए। इसके लिए श्रमिकों की संख्या बढ़ाने के साथ-साथ कार्य को तीन शिफ्टों में संचालित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.