देहरादून, अप्रैल 7 -- हरिद्वार। चारधाम यात्रा को सुगम और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने मंगलवार को शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन में सिटी मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान के नेतृत्व में नगर निगम और पुलिस की संयुक्त टीम ने सीसीआर क्षेत्र, रोडीबेलवाला और दीनदयाल पार्किंग से हर की पैड़ी मार्ग तक कार्रवाई की। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगी 50 से अधिक रेहड़ी-ठेली और फड़ हटाए गए। प्रशासन ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि यात्रा के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचते हैं, इसलिए सड़क और पैदल मार्गों को अतिक्रमण मुक्त रखना जरूरी है। प्रशासन ने स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.