देहरादून, अप्रैल 8 -- यदि आप चारधाम दर्शन पर निकलने की तैयारी कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। चारधाम में इन दिनों लगातार बर्फबारी हो रही है। इससे यात्रा तैयारियां प्रभावित हैं। इसलिए आपको भी यहां विशेष तैयारी के साथ आना होगा। केदारनाथ रूट पर लोक निर्माण विभाग, गुप्तकाशी की टीम पैदल मार्ग से बर्फ हटाने में जुटी है। लेकिन लगातार हिमपात होने से हालात सामान्य नहीं हो पा रहे हैं। आगे स्थिति सुधरेगी या बर्फबारी जारी रहेगी इस पर अभी मौसम विभाग कुछ अनुमान नहीं दे पाया है। पिछले 15 दिनों से जोशीमठ, बदरीनाथ, हेमकुंड, फूलों की घाटी, स्वर्गारोहिणी, कुवांरी पास, औली में बारिश-बर्फबारी जारी है। यमुनोत्री धाम में बर्फबारी से ठंड बढ़ गई है। ऐसे में आपको विशेष सतर्कता के साथ आना होगा। चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है। सामान्य तौर पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.