पृथ्वी नैथानी, अप्रैल 20 -- Chardham Yatra Lpg Crisis: चारधाम यात्रा का आगाज हो चुका है, लेकिन मिडिल ईस्ट तनाव के कारण उपजे गैस संकट के बीच केंद्र से अतिरिक्त एलपीजी कोटा अभी तक नहीं मिल पाया है। उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिलों में अगले कुछ दिन में स्थिति विकट होने के आसार बन रहे हैं। इस बीच रविवार को चारधाम यात्रा का आगाज हो गया। अक्षया तृतीया पर गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खोले गए। आगामी 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बदरीनाथ धाम के कपाट खोले जाएंगे।पीएम मोदी के नाम पर पहली पूजा मां गंगा की डोली सुबह रविवार लगभग सात बजे भैरव घाटी स्थित भैरव मंदिर से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुई और करीब नौ बजे मंदिर परिसर पहुंची। यहां तीर्थ पुरोहितों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा कर 12:15 बजे कपाट खोल दिए...