देहरादून, फरवरी 27 -- चारधाम यात्रा में जाम की सूचना यात्रियों को व्हाट्सऐप पर मिलेगी। साथ ही आपात स्थिति में यात्रा रोकने का समय तय करने का अधिकार कमिश्नर गढ़वाल को होगा। उन्होंने यात्रा के लिए एसओपी जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रा मार्ग पर पशुओं का पंजीकरण सुनिश्चित करने को कहा। मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गुरुवार को यात्रा तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में निर्देश दिए गए कि जाम, भीड़ समेत हर आपात स्थिति की सूचना यात्रियों को व्हाट्सऐप पर तुरंत दी जाए। उन्होंने एक सप्ताह में इसकी प्रगति रिपोर्ट भी तलब की। उन्होंने कहा कि डीएम चमोली, रुद्रप्रयाग और उत्तरकाशी सभी विभागों, एजेंसियों, स्टेक होल्डर्स के साथ समन्वय बनाकर व्यवस्थाओं को चुस्त-दुरुस्त बनाएं। पिछले सालों के अनुभवों, चुनौतियों की समीक्षा की जाए। भीड़ प्रबंधन के लिए व्यावहारिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.