नई दिल्ली, अगस्त 23 -- उत्तराखंड में मानसून की चुनौतियों के बीच चारधाम यात्रा जारी है और यात्रा के 125 दिनों में ही चारों धामों में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 48 लाख के पार पहुंच गई है। 21 अगस्त तक कुल 48,04,897 श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। पिछले वर्ष इसी अवधि में 42,82,263 श्रद्धालु चारधाम पहुंचे थे। इस तरह इस वर्ष अब तक पिछले साल की तुलना में 5,22,634 अधिक श्रद्धालु चारधाम यात्रा कर चुके हैं। यमुनोत्री धाम की यात्रा ने इस वर्ष नया रिकॉर्ड बनाया है। यहां पहली बार श्रद्धालुओं की संख्या 6.68 लाख के पार पहुंची है।यमुनोत्री में टूटा अब तक का रिकॉर्ड यमुनोत्री धाम में अब तक 6,68,163 श्रद्धालु मां यमुना के दर्शन कर चुके हैं। इससे पहले वर्ष 2025 में यहां 6,44,637 श्रद्धालुओं ने दर्शन क...