देहरादून, मार्च 8 -- बड़कोट। चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की सीमित संख्या तय किए जाने को लेकर यात्रा मार्ग से जुड़े व्यवसायियों और होटल एसोसिएशन ने नाराजगी जताई है। उन्होंने प्रदेश सरकार से इस व्यवस्था को समाप्त करने की मांग करते हुए कहा कि इससे यात्रा मार्ग से जुड़े हजारों लोगों की आजीविका प्रभावित हो रही है। चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए निर्धारित सीमित संख्या को लेकर चारधाम होटल एसोसिएशन एवं यात्रा मार्ग से जुड़े व्यवसायियों ने प्रदेश सरकार के प्रति नाराजगी व्यक्त की है। चारधाम होटल एसोसिएशन के प्रवक्ता संदीप राणा ने कहा कि उत्तराखंड के चारधाम देश-विदेश के करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र हैं और चारधाम यात्रा प्रदेश की आर्थिकी की रीढ़ मानी जाती है। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा से लाखों लोगों की आजीविका जुड़ी हुई है। होटल, ढाबा,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.