रिषिकेष, अप्रैल 9 -- चारधाम यात्रा में यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति ने इस वर्ष लगभग 2200 वाहनों को आरक्षित किया है। गुरुवार को 1875 बसों की लॉटरी निकाली गई। सबसे पहले अजय बधानी की बस चारधाम यात्रा पर जाएगी। गुरुवार को संयुक्त यात्रा बस अड्डा परिसर स्थित एक होटल में यात्रा के लिए संचालित होने वाले 1875 वाहनों की लॉटरी प्रक्रिया संपन्न की गई। शुभ मुहूर्त में पंडित हरिकृष्ण उनियाल के सानिध्य में पूजा-अर्चना के बाद लॉटरी निकाली गई। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भास्करानंद भारद्वाज ने मटकी से पहली पर्ची निकाली, जिसमें जीएमसीसी कंपनी की बस का चयन हुआ। इस बस के स्वामी अजय बधानी हैं, जिन्हें इस वर्ष यात्रा की पहली बस संचालन का मौका मिला। दूसरी बस संदीप बिष्ट, तीसरी बस ...