रिषिकेष, अप्रैल 11 -- चारधाम यात्रा-2026 को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए एसडीआरएफ ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को एसडीआरएफ सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने आपदा प्रबंधन उपकरण सहित तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने जवानों को सभी उपकरण और वाहनों को क्रियाशील रखने, मॉक ड्रिल के माध्यम से अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। शनिवार को जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने एसडीआरएफ की परिचालन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने आपदा की स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया, बेहतर समन्वय और संसाधनों की उपलब्धता पर विशेष ध्यान दिया। मुख्यालय स्टोर में मौजूद रेस्क्यू उपकरणों की गहन जांच की गई और उनकी कार्यक्षमता परखी गई। वहीं एमटी शाखा में आपातकालीन वाहनों का ट्रायल लेकर उनकी त्वरित संचालन क्षमता का आकलन किया गया। संचार प...