चारधाम यात्रा में विदेशियों की बढ़ी आस्था
रिषिकेष, मई 9 -- चारधाम यात्रा में इस बार प्रवासी भारतीयों के साथ विदेशी नागरिकों की भी गहरी आस्था देखने को मिल रही है। पवित्र चारधाम दर्शन के लिए अब तक 18 हजार से अधिक विदेशी और प्रवासी भारतीय पंजीकरण करा चुके हैं। इनमें से अधिकांश श्रद्धालु यात्रा पूरी कर अपने देशों को लौट भी चुके हैं। चारधाम यात्रा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण छह मार्च से जारी है, जबकि 17 अप्रैल से हरिद्वार और देहरादून में ऑफलाइन पंजीकरण की व्यवस्था भी शुरू की गई। अब तक ऑनलाइन माध्यम से 30 लाख 83 हजार 764 श्रद्धालु पंजीकरण करा चुके हैं, जबकि ऑफलाइन काउंटरों पर दो लाख 31 हजार 50 यात्रियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। विशेष बात यह है कि नेपाल, अमेरिका, इंडोनेशिया, सऊदी अरब, तुर्किये, थाईलैंड, तंजानिया, स्विट्जरलैंड, श्रीलंका, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और रूस समेत 95 देशों के 18...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.