चारधाम यात्रा में नियमों की अनदेखी, तीन वाहन सीज
रिषिकेष, जून 11 -- चारधाम यात्रा के दौरान मोटर वाहन अधिनियम और यातायात नियमों की अनदेखी कर यात्रियों को ढो रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग ने बुधवार को अभियान चलाया। इस दौरान बिना ग्रीन कार्ड के यात्रियों को चारधाम ले जा रहे एक डग्गामार वाहन समेत तीन गाड़ियों को सीज किया गया। वहीं, दो स्लीपर बसों में बॉडी कोड उल्लंघन मिलने पर उनकी फिटनेस निरस्त करने की संस्तुति की गई है। एआरटीओ प्रवर्तन ऋषिकेश रश्मि पंत के नेतृत्व में विभागीय टीमों ने आईएसबीटी ऋषिकेश, नेपाली फार्म और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में देर रात तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। चारधाम यात्रा से जुड़े वाहनों के परमिट, ग्रीन कार्ड, फिटनेस प्रमाणपत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की बारीकी से जांच की गई। इस दौरान हरिद्वार से संचालित एक वाहन को रोका गया, जो यात्रियों को चारधाम या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.