रिषिकेष, जनवरी 30 -- चारधाम यात्रा में यात्रियों को बेहतर परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति इस बार हरिद्वार की डीलक्स वेलफेयर बस कंपनी को भी बेड़े में शामिल करेगी। इससे दशकों बाद पहली बार रोटेशन के बस बेड़े में निजी परिवहन कंपनियों की संख्या 10 हो जाएगी। अभी तक हरिद्वार जिले से इतर देहरादून, गढ़वाल, कुमाऊं क्षेत्र की निजी परिवहन कंपनियों के माध्यम से संयुक्त रोटेशन के तहत बसों का संचालन यात्रा में किया जा रहा था। चारधाम दर्शन के लिए विभिन्न राज्यों से आने वाले यात्री पहले हरिद्वार ही पहुंचाते थे, जिसके चलते वह यहीं से अक्सर बस बुक कर यात्रा के लिए रवाना हो रहे थे। इसका सीधा असर यात्रा के संचालन केंद्र ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन समिति की बसों पर पड़ रहा था पर्याप्त यात्री नहीं मिलने के चलते पिछली बार कई बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.