रिषिकेष, फरवरी 26 -- जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ मुख्यालय में गुरुवार को सैनिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सेनानायक अर्पण यदुवंशी ने राज्यभर की पोस्टों पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों से ऑनलाइन जुड़े। वर्चुअल संवाद में उन्होंने प्रत्येक पोस्ट की समस्याओं को जाना। सुझाव और जरूरतों को गंभीरता से सुना। समाधान के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सम्मेलन में सेनानायक ने चारधाम यात्रा के तहत फोर्स की तैयारियों की समीक्षा भी की। यात्रा मार्गों पर संभावित प्राकृतिक आपदाओं, दुर्घटना और आपात स्थिति में प्रभावी ढंग से निपटने के लिए त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली को और चुस्त कराने के निर्देश दिए। पर्वतीय क्षेत्रों में रेस्क्यू को तकनीकी रूप से सुदृढ़ कर संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतने के लिए भी कहा। सेनानायक ने आपदा मे...