चारधाम यात्रा मार्ग पर चला अतिक्रमण हटाओ अभियान
देहरादून, जून 4 -- रुड़की। चारधाम यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए गुरुवार को मंगलौर क्षेत्र में प्रशासन ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के तहत करीब 10 किलोमीटर क्षेत्र में सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थलों पर किए गए अस्थायी एवं अवैध अतिक्रमणों को हटाया गया। अपर तहसीलदार शिवांगी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य चारधाम यात्रा मार्ग को बाधामुक्त बनाना और आम लोगों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध कराना है। कार्रवाई के दौरान टीम ने विभिन्न स्थानों पर चिन्हित अतिक्रमणों को हटाया, जिससे सड़क की चौड़ाई बढ़ी और आवागमन में आ रही परेशानियां कम हुईं। अभियान में कानूनगो, मंगलौर क्षेत्र की राजस्व टीम व राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) की टीम मौजूद रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.