चारधाम यात्रा पर रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था
किशनगंज, मई 14 -- ठाकुरगंज। आस्था, श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच बुधवार की रात ठाकुरगंज से चारधाम यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का एक जत्था रवाना हुआ। कुल 35 श्रद्धालुओं के इस दल में महिलाएं, पुरुष एवं युवा श्रद्धालु शामिल हैं। यात्रा पर रवाना होने से पूर्व सभी श्रद्धालुओं ने ठाकुरगंज शहर के प्रसिद्ध हरगौरी मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान से सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की। मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल और जयकारों से गूंज उठा।
यात्रा की जानकारी जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं का यह जत्था बस के माध्यम से किशनगंज के लिए रवाना हुआ, जहां से वे विभिन्न मार्गों से उत्तराखंड स्थित प्रसिद्ध तीर्थ स्थलों की यात्रा करेंगे। यात्रा के दौरान श्रद्धालु केदारनाथ धाम, बद्रीनाथ धाम, गंगोत्री धाम एवं यमुनोत्री धाम के दर्शन करेंगे। इसके बाद श्रद्धालु हरिद्वार प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.