हरिद्वार, मार्च 27 -- चारधाम यात्रा से पहले हरिद्वार के ट्रैवल कारोबारियों ने शुक्रवार को परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मुलाकात की। उन्होंने यात्री पंजीकरण की मौजूदा सीमा खत्म करने के साथ ही अधिकृत ट्रैवल कंपनियों को पंजीकरण का अधिकार देने की मांग उठाई। मंत्री ने सभी बिंदुओं पर सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। हरिद्वार लग्जरी कोच वेलफेयर एसोसिएशन ने मंत्री को ज्ञापन देकर कहा कि चारधाम यात्रा के लिए पंजीकरण सीमा कोविड काल में भीड़ नियंत्रण के उद्देश्य से लागू की गई थी। अब परिस्थितियां सामान्य होने के बावजूद यह व्यवस्था जारी है, जिससे श्रद्धालुओं और ट्रैवल कारोबारी दोनों को परेशानी हो रही है। इस एसोसिएशन से जुड़े राकेश गोयल ने कहा कि वर्तमान व्यवस्था में सीमित संख्या में ही पंजीकरण से यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।चौबीस घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.