हरिद्वार, मई 29 -- हरिद्वार। चारधाम यात्रा के दौरान तबीयत बिगड़ने पर हरिद्वार लौटी सऊदी अरब की एक महिला पर्यटक के होटल के कमरे का दरवाजा नहीं खुलने से शुक्रवार सुबह हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, एलआईयू और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। बाद में महिला को सुरक्षित पाया गया। पुलिस के अनुसार महिला को मिर्गी का दौरा पड़ा था और अब उसकी हालत सामान्य है। कोतवाली प्रभारी कुंदन सिंह राणा ने बताया कि पुलिस के मुताबिक 37 वर्षीय अलबीश नादा खालिद निवासी सऊदी अरब अपने पांच अन्य साथियों के साथ हरिद्वार आई थी। विदेशी पर्यटकों का यह दल 23 मई को होटल ली ग्रेस में ठहरा था और अगले दिन चारधाम यात्रा के लिए रवाना हो गया था। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा छोड़ हरिद्वार लौटी सऊदी की महिला की तबीयत बिगड़ी बताया गया कि महिला ने दो धाम की यात्रा पूरी कर ली थी, लेक...