चारधाम यात्रा चरम पर, पंजीकरण कर ही यात्रा पर आएं श्रद्धालु : धामी
देहरादून, मई 24 -- हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है और यात्रियों की बढ़ती संख्या सरकार के लिए बड़ी चुनौती है। बावजूद इसके यात्रा को व्यवस्थित और सुगम बनाने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा पर आने से पहले अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने की अपील की। रविवार को हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री ने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और प्रदेश हित में कई योजनाओं पर तेजी से काम किया जा रहा है। यह भी पढ़ें- ऋषिकेश में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए लगी यात्रियों की भीड़
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.