देहरादून, मार्च 25 -- हरिद्वार। समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष महंत शुभम गिरि महाराज ने नवनियुक्त परिवहन मंत्री से चारधाम यात्रा को सुलभ, सस्ती और सुरक्षित बनाने की मांग की है। उन्होंने प्रयास को जारी बयान में कहा कि हर वर्ष लाखों श्रद्धालु चारधाम यात्रा में शामिल होते हैं, ऐसे में परिवहन व्यवस्थाओं का मजबूत और व्यवस्थित होना बेहद आवश्यक है। प्रेस को जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि हरिद्वार के ट्रेवल व्यवसायियों, वाहन चालकों और यात्रियों को परिवहन मंत्री से काफी उम्मीदें हैं। इसलिए जल्द ही परिवहन विभाग की बैठक बुलाकर यात्रा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे किराया नियंत्रण, वाहनों की फिटनेस, रूट प्लानिंग और सुरक्षा मानकों पर ठोस निर्णय लिए जाने चाहिए।महंत शुभम गिरि ने कहा कि यात्रा के दौरान अनियमितताओं और ओवरचार्जिंग की शि...