रुडकी, मार्च 14 -- चारधाम यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम बनाने के लिए परिवहन विभाग ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं। इस बार भीड़ बढ़ने पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए पहले से ही योजना तैयार की जा रही है। देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु चारधाम यात्रा के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं। आगामी दिनों में शुरू होने वाली यात्रा को देखते हुए प्रदेश में आने वाले श्रद्धालुओं को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग के अधिकारी मंथन कर रहे हैं। चारधाम यात्रा के लिए अधिकतर श्रद्धालु दिल्ली की ओर से ही उत्तराखंड में प्रवेश करते हैं। गत वर्ष नारसन बॉर्डर हाईवे पर दिल्ली से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ग्रीन कार्ड सेंटर बनाया गया था। यहां श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए आरामदायक ठहराव भवन, पेयजल, शौ...