चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने होटल-रेस्टोरेंट पर परखी साफ सफाई
रुडकी, जून 10 -- रुड़की, संवाददाता। चारधाम यात्रा 2026 के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मंगलवार को अभियान चलाकर होटल, रेस्टोरेंट व खाद्य पदार्थ बेचने वालों की रेहड़ी आदि की साफ सफाई व खाने की गुणवत्ता को देखा। इस दौरान कई खाद्य पदार्थ के सैंपल भी लिए। वहीं, सैंपल फेल होने पर छह प्रतिष्ठान स्वामियों के खिलाफ वाद भी दायर किए गए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पाण्डेय ने बताया कि डीएम के निर्देश पर व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। हाइवे, रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड आदि के पास स्थित होटल व रेस्टोरेंट पर चेकिंग की गई। साफ सफाई को देखा गया। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा को लेकर खाद्य विभाग ने होटल-रेस्टोरेंट पर परखी साफ सफाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.