रिषिकेष, मार्च 6 -- चारधाम यात्रा को लेकर ऋषिकेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। यात्री पड़ाव और पंजीकरण केंद्र में तीर्थयात्रियों के लिए आवश्यक सुविधाओं को जुटाया जा रहा है। इसमें रजिस्ट्रेशन काउंटर पर यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बनी रेलिंग को भी हटाकर दुरुस्त किया जा रहा है। पेयजल के लिए भी अतिरिक्त नलकूप केंद्र में बनाया जा रहा है। इससे केंद्र में यात्रियों को पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने की कोशिश है। यात्रा प्रशासन संगठन के ओएसडी डॉ. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि तीर्थ यात्रियों को रजिस्ट्रेशन के साथ ही विश्राम से संबंधित व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। केंद्र में पहले एक स्थान पर आठ पंजीकरण काउंटर थे, लेकिन भीड़ को देखते हुए इनकी संख्या 12 की गई थी। अचानक काउंटरों की संख्या बढ़ने से सुरक्षा रेलिंग की दिशा बदल गई थी, जिससे यात्रि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.