चारधाम यात्रा के 114 दिनों में 47 लाख से ज्यादा श्रद्धालु पहुंचे, पिछले साल से 4.68 लाख अधिक
नई दिल्ली, अगस्त 12 -- उत्तराखंड में चारधाम यात्रा इस साल नए रिकॉर्ड की ओर बढ़ रही है। यात्रा शुरू होने के 114 दिनों में 47 लाख से अधिक श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर चुके हैं। राज्य सरकार की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 10 अगस्त तक कुल 47 लाख 02 हजार 703 श्रद्धालु चारों धामों में दर्शन कर चुके हैं। पिछले साल इसी अवधि में 42 लाख 34 हजार 147 श्रद्धालु पहुंचे थे। इस तरह इस वर्ष अब तक पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 4 लाख 68 हजार 556 अधिक श्रद्धालु चारधाम पहुंचे हैं। मानसून की चुनौतियों के बीच सरकार का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यात्रा का संचालन सतर्कता और लगातार निगरानी के साथ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी खुद राज्य आपदा कंट्रोल रूम के माध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.