देहरादून, अप्रैल 7 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। चारधाम यात्रा की तैयारियों ने जोर पकड़ लिया है। यात्रा रूट पर चलने वाले कॉमर्शियल वाहनों के लिए अनिवार्य 'ग्रीन कार्ड' बनाने का काम दून में तेजी से चल रहा है। अब तक 150 से अधिक वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी किए जा चुके हैं।संभागीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) संदीप सैनी ने बताया कि चारधाम यात्रा पर जाने वाले सभी व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड होना अनिवार्य है। बिना ग्रीन कार्ड के किसी भी वाहन को यात्रा रूट पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। वर्तमान में दून में स्थानीय वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने का कार्य आशारोड़ी स्थित केंद्र में किया जा रहा है। बताया कि अभी प्राथमिकता के आधार पर लोकल वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाए जा रहे हैं। जल्द ही बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों के लिए भी ग्रीन कार्ड की सुविधा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.