रिषिकेष, अप्रैल 10 -- चारधाम यात्रा को लेकर विभिन्न राज्यों से तीर्थयात्रियों के फोन बसों की बुकिंग के लिए घनघनाने शुरू हो गए हैं। यात्रा के लिए 100 बसों की एडवांस बुकिंग भी समिति को मिल चुकी है, जबकि अभी यात्रा शुरू होने में ही आठ दिन बाकी हैं। बुकिंग और यात्रियों के लगातार आते फोन कॉल्स से समिति से जुड़े निजी परिवहन कारोबारियों को इस साल अच्छे कारोबार की उम्मीद है। संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति में दस निजी परिवहन कंपनियां शामिल हैं। 1800 से ज्यादा बसों को तीर्थयात्रियों के लिए समिति रिजर्व किया है। इनका संचालन ऋषिकेश से ही किया जाना है। धामों के दर्शन के लिए यूपी, गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल समेत विभिन्न राज्यों से समिति सदस्यों को बसों की बुकिंग के लिए फोन आ रहे हैं। यात्री मौसम और रूट की जानकारी भी ले रहे हैं। ...