चारधाम यात्रा के लिए खुले ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन काउंटर
हरिद्वार, अप्रैल 17 -- ऋषिकुल मैदान में शुक्रवार को चारधाम यात्रा रजिस्ट्रेशन शिविर का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत भुल्लर ने शिविर पहुंचकर पहले दिन रजिस्ट्रेशन कराने आए श्रद्धालुओं का तिलक व माला पहनाकर स्वागत किया और उनसे बातचीत कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। शुक्रवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा कि यात्रा को सुगम बनाने के लिए रजिस्ट्रेशन केंद्र खोला गया है। प्रत्येक श्रद्धालु को अपना रजिस्ट्रेशन करवाना चाहिए। उन्होंने बताया कि शिविर में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वेटिंग एरिया, स्वास्थ्य कैंप, कुर्सियां, पानी, कूलर, पंखे, शौचालय आदि की व्यवस्था भी की गई है। एसएसपी नवनीत भुल्लर ने कहा कि शिविर में श्रद्धालुओं की मदद एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस बल की तैनाती रहेगी। यह भी पढ़ें- हरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.