हल्द्वानी, अप्रैल 7 -- हल्द्वानी। चारधाम यात्रा के लिए कुमाऊं मंडल से उत्तराखंड परिवहन निगम की 40 बसों का अधिग्रहण किया गया है। 19 अप्रैल से शुरू हो रही यात्रा के लिए इन बसों को विभिन्न डिपो से भेजा जाएगा। ऐसे में अगले करीब तीन महीने तक स्थानीय यात्रियों को बसों की उपलब्धता में कुछ परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। चारधाम यात्रा के सुचारु संचालन के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम ने कुल 100 बसें तैनात करने का निर्णय लिया है। इनमें से 60 बसें गढ़वाल मंडल से, जबकि 40 बसें कुमाऊं मंडल से भेजी जाएंगी। कुमाऊं मंडल में नैनीताल संभाग से 30 और टनकपुर संभाग से 10 बसें यात्रा ड्यूटी में लगाई जाएंगी। जानकारी के अनुसार हल्द्वानी और काठगोदाम डिपो से दो बसें, अल्मोड़ा और भवाली से चार-चार बसें, रामनगर से आठ तथा रानीखेत से छह बसें चारधाम यात्रा के लिए भेजी जाएंग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.