देहरादून, मार्च 7 -- चारधाम यात्रा के लिए पहले दिन 1.24 लाख लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। यह आंकड़ा पिछले साल पहले दिन हुए रजिस्ट्रेशन से 67 फीसदी कम हैं। आज सबसे ज्यादा 42 हजार से ज्यादा रजिस्ट्रेशन केदारनाथ के लिए हुए हैं। यात्रा के लिए 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो जाएंगे। क्षय तृतीया पर 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। शुक्रवार से www.registrationandtouristcare.uk.gov.in और मोबाइल ऐप Tourist Care Uttarakhand पर ऑनलाइन यात्रा पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन सबसे ज्यादा 42 हजार पंजीकरण केदारनाथ यात्रा के लिए हुए हैं। मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि चारधाम यात्रा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 17 अप्रैल से ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर में 50 काउंटर पर ऑफलाइन पंजीकरण की सुविधा 2...