रिषिकेष, मार्च 29 -- चारधाम यात्रा-2026 के लिए यात्री वाहन 30 मार्च से उपसंभागीय परिवहन कार्यालय ऋषिकेश ग्रीन कार्ड बनवा सकेंगे। जिसके लिए ग्रीन कार्ड पोर्टल लाइव कर दिया गया है। एआरटीओ प्रशासन ऋषिकेश रावत सिंह ने बताया कि 30 मार्च से ग्रीन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया का शुभारंभ किया जाएगा। कहा कि यात्रा पर जाने वाले सभी यात्री वाहनों के स्वामी ग्रीन कार्ड पोर्टल पर निर्धारित शुल्क जमा करने के पश्चात अपने निकटस्थ परिवहन कार्यालय में जाकर अपना ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। कहा कि उत्तराखंड एनआईसी परिवहन की टीम के सीनियर डायरेक्टर आईटी हिमांशु कुमार एवं ज्वॉइंट डायरेक्टर आईटी रमन पुंडीर द्वारा ग्रीन कार्ड पोर्टल का विधिवत परीक्षण कर लिया गया है। तत्पश्चात पोर्टल रविवार से सभी व्यावसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड बनाने के लिए लाइव कर ...